योग और घरेलू नुस्खों से पाएं कुदरती निखार

योग और घरेलू नुस्खों से पाएं कुदरती निखार

                     हर महिला की ये चाहत होती है कि उनका चेहरा ग्लो करे। उम्र भले ही बढ़ती जाए, लेकिन चेहरे से उम्र का बिल्कुल पता न चले।  हर कोई सुंदर दिखना चाहता है। 66 साल की उम्र मे भी रेखा की फिटनेस और खूबसूरती में कोई कमी नहीं आई है। 53 साल की माधुरी के चेहरे की चमक यंग लड़कियों को भी मात देती है और 72 साल की हेमा का नूर आज भी बरकरार है। इन सबकी ब्युटी की अगर बात करें तो उसमें कॉस्मेटिक का ही नहीं, बल्कि योग का भी योगदान है।  यंग एक्ट्रेसेस भी, खुद को मेनटेन रखने के लिए योग का सहारा लेती हैं। दरअसल, कॉस्मेटिक, ब्युटी प्रोडक्ट्स और मेकअप की बात की जाए तो ये कुछ समय के लिए ही आपके चेहरे को चमका सकते हैं, लेकिन परमानेंट निखार चाहिए तो वो तभी आएगा, जब आपका शरीर अंदर से स्वस्थ होगा। शरीर का डायजेशन अच्छा होगा। इम्युनिटी ठीक होगी और मन खुश होगा। 

                      चेहरा, हेल्दी बॉडी और हैप्पी माइंड का आईना होता है। अगर शरीर में किसी तरह की कमी होती है तो चेहरे पर पिंपल्स भी आते हैं। दाग-धब्बे भी पड़ जाते हैं। डार्क सर्कल्स होने लगते हैं। न्यूट्रिशन्स की कमी की वजह से झुर्रिया चेहरे पर दिखाई देने लगती हैं। बारिश का मौसम भी स्किन का दुश्मन होता है। बढ़ती ह्यूमिडिटी खुजली के साथ-साथ स्किन में कई तरह के इंफेक्शन ले आती है। इस मौसम में एक और परेशानी है और वो है- झड़ते बाल। योग से खुद को डिटॉक्स करिए, ताकि चेहरे पर उम्र और मौसम दोनों का कोई असर दिखाई न दे। शरीर हेल्दी भी रहे और चेहरे पर नैचुरल ग्लो बना रहे। इन सबके बारे में स्वामी रामदेव ने बताया है।