विवेकानंद योग विश्वविद्यालय अमेरिका ने शुरू कीं ऑनलाइन कक्षाएं

विवेकानंद योग विश्वविद्यालयलॉस एंजिलिस अमेरिका

विवेकानंद योग विश्वविद्यालयलॉस एंजिलिस अमेरिका  ने अपनी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। भारत से बाहर यह पहला योग विश्वविद्यालय है।

इसी साल जून में छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और विदेश मामलों पर स्थाई समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की।

भारत में प्रसिद्ध योग गुरु और स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के कुलाधिपति (चांसलर) एच.आर. नागेन्द्र विवेकानंद योग विश्वविद्यालय के पहले चेयरमैन और श्रीनाथ इसके पहले अध्यक्ष हैं।

योग को ऑनलाइन पाठ्यक्रम में शामिल करें शिक्षण संस्थान

योग को ऑनलाइन पाठ्यक्रम में शामिल करें शिक्षण संस्थान

5000 साल पुरानी योग परंपरा मात्र शारीरिक अभ्यास ही नहीं है, बल्कि यह एक विज्ञान है जो संतुलन, मुद्रा, सौष्ठव, समभाव, शांति तथा समन्वय पर बल देता है। योग के तमाम अंग, जैसे मुद्रा, श्वसन क्रिया का अभ्यास व ध्यान सम्मिलित रूप से मन और शरीर में अनेक प्रकार के सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

Pages