योग दर्शन

मूलाधार चक्र क्या है

मूलाधार दो शब्दों से मिलकर बना है मूल + आधार | जहाँ पर मूल का अर्थ होता है जड़ और आधार का अर्थ होता है नीवं | मनुष्य शरीर का निर्माण उसकी माँ के गर्भ से होता है तो उसकी जड़ें वहीँ से होती है और उसका आधार भी वही है | आपको पता ही होगा कि शिशु के मनुष्य रूप में आकार लेने से पहले वो मात्र एक मांस का गोला होता है| धीरे धीरे वो मनुष्य शरीर धारण करता है | ये मनुष्य के रीढ़ की हड्डी के बिलकुल नीचे स्थित होता है | जिसके कारण इसे जड़ चक्र के नाम से भी जाना जाता है | यह मानव चक्रों में सबसे पहला चक्र है और इसका भौतिक शरीर के साथ एक अभिन्न संबंध है।

साऊदी अरब जैसे इस्लामिक देश में योग को मिला खेल का दर्जा

साऊदी अरब जैसे इस्लामिक देश में योग को मिला खेल का दर्जा

 भारत में एक तरफ जहां  योग और धर्म को लेकर विवाद बना हुआ है वहीं दूसरी तरफ इस्लामिक देश साऊदी अरब ट्रेड ऐंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री ने स्पोर्ट्स ऐक्टिविटीज के तौर योग सिखाने को आधिकारिक मान्यता दे दी है। इसके बाद से अब लाइसेंस लेकर योग सिखाया जा सकता है। 

इसके साथ ही साऊदी अरब की पहली योग प्रशिक्षक का दर्जा एक महिला को दिया गया है जिसका नाम नोफ मारवाई। इतना ही नहीं योग को खेल के तौर पर साउदी में मान्यता दिलाने का श्रेय भी नोफ को ही दिया जाता है क्योंकि वो इसके लिए लंबे समय से प्रयास कर रही थी।

Pages