अयोध्या में बनेगा स्वामी विवेकानंद ध्यान योग केंद्र

 ध्यान योग केंद्र

योगी सरकार एक नई पहल शुरू करने जा रही है अयोध्या अब योग साधना केंद्र के रूप में भी विकसित होगी। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई है। अयोध्या के राम घाट क्षेत्र में स्थित विवेक सृष्टि में स्वामी विवेकानंद ध्यान केंद्र स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं।यहां स्वामी विवेकानंद की 35 फीट ऊंची प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। साथ ही साथ वाचनालय, पुस्तकालय, योग ध्यान केंद्र भी बनेगा। विवेक सृष्टि में 4565 वर्ग फीट में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से परिपूर्ण आधुनिक ध्यान केंद्र एवं स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा प्रस्तावित है। इस प्रोजेक्ट की लागत 1.87 करोड़ आंकी गई है।
इस केंद्र को योग अध्यात्म के साथ आधुनिक विज्ञान केंद्र के रूप में भी विकसित किया जाएगा। साथ ही ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, वाचनालय के साथ योग केंद्र का भी निर्माण होगा। 
योजना के सूत्रधार डॉ चैतन्य ने बताया कि अयोध्या में लग रहे स्वामी विवेकानंद की हाथ में कमंडल लिए खड़ी हुई मूर्ति भव्य होगी। पुस्तकालयों में इनके जीवन काल से जुड़े सभी अध्यात्मिक संास्कृतिक रूप को संग्रह की हुई पुस्तकें होंगी। 
इस केंद्र के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के विचारों, योग एवं ध्यान को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। बताया की मूर्ति स्थापना के लिए एक लाख लोगों से सहयोग लिया जाएगा। हमारा लक्ष्य है की गांधी जी की 150वीं जयंती 2 अक्टूबर 2020 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाए।गांव-गांव जाएगी समर्थ भारत संकल्प यात्रा
योजना से जुड़े इंजीनियर रवि तिवारी ने बताया कि योजना को मूर्त रूप प्रदान करने के लिए जिले में समर्थ भारत संकल्प यात्रा निकाली जाएगी। छह चरणों की यात्रा में एक चरण में दो ब्लॉक में कार्यकर्ता जाएंगे। 
 जिले के सभी 836 ग्राम पंचायतों में यात्रा निकाली जाएगी। ग्राम पंचायत स्तर पर 10 लोगों की समिति भी बनेगी जो स्वामी विवेकानंद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।