महिला आश्रय सदनों में योग केंद्र खोलेगी योगी सरकार

महिला आश्रय सदनों में योग केंद्र खोलेगी योगी सरकार

मथुरा जिले के महिला आश्रय सदनों में रह रहीं विधवा, वृद्ध महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए योगी सरकार योग सेंटर खोलने जा रही है। नगर के पांच महिला आश्रय सदनों में खोले जाने वाले इन योग सेंटरों में विधवा और वृद्ध महिलाओं को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा।

महिला कल्याण निगम के आश्रय सदन प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि योगी सरकार सैकड़ों निराश्रित और विधवा महिलाओं को बेहतर जीवन उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर है। इसी दिशा में सरकार ने अब महिला आश्रय सदनों में योग सेंटर खोलने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि योगा सेंटरों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। साथ ही योग विद्या के माध्यम से इन महिलाओं को विभिन्न योगासन, योग क्रियाओं का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आश्रय सदन प्रभारी गीता दीक्षित ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योग को बढ़ावा देेने की मुहिम की दिशा में योगी सरकार ने महिला आश्रय सदनों में योग सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया है। योग सीखने के प्रति महिलाएं खासी उत्साहित दिख रही हैं।

साभार -https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/agra/21514384617-agra-news