राजयोग के लिए समाजवादी पार्टी भी योग की शरण में 

सात सितंबर को ललितपुर में निकलेगी समाजवादी योग संदेश यात्रा

राजयोग के लिए समाजवादी पार्टी भी योग की शरण में 

सात सितंबर को ललितपुर में निकलेगी समाजवादी योग संदेश यात्रा

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की स्वीकृति से 28 अगस्त से 15 सितंबर तक समाजवादी योग संदेश यात्रा लेकर योगगुरू आचार्य अजय पाठक मैनपुरी, औरैया, कानपुर, देहात, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा एवं चित्रकूट आदि जनपदों में पहुंच रहे हैं। बताया कि समाजवादी योग संदेश यात्रा कार्यक्रम सुबह 07 बजे से 09 बजे और शाम 05 बजे से 07 बजे तक संपन्न होगी। योग सिखाने के लिए कार्यकर्ता एवं गैर राजनीतिक लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बुलाए जाएंगे। कम से कम 500 लोगों को योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए आमंत्रित किया जाएगा। समाजवादी योग संदेश यात्रा की जानकारी देते हुए समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता खुशाल चंद्र साहू ने बताया कि यह यात्रा सात सितंबर को ललितपुर में निवर्तमान जिलाध्यक्ष तिलक यादव के नेतृत्व में सुबह 7 से 9 एवं शाम 5 से 7 बजे तक यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

साभार https://www.amarujala.com/uttar-pradesh/lalitpur/samajwadi-yog-sandesh-y...