उप्र के सरकारी स्कूलों में योग शिक्षा अनिवार्य होगी

उप्र के सरकारी स्कूलों में योग शिक्षा अनिवार्य होगी

 उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में योग शिक्षा कार्यक्रम जल्द ही अनिवार्य बनाया जाएगा। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के अधिकारियों को इस सिलसिले में काम करने का निर्देश दिया है। 
राज्य सरकार ने यह फैसला भी किया है कि इन स्कूलों मंे छात्राआंे को अनिवार्य आत्मरक्षा प्रशिक्षण मुहैया किया जाए। उप्र सरकार द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कल देर शाम शिक्षा विभाग अधिकारियों की एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमंे उन्होंने ये निर्देश दिए। 

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योगा को बढ़ावा देने के लिए सभी स्कूलों में योगाभ्यास कराना अनिवार्य कर दिया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री पद का कार्यभार संभाल रहे दिनेश शर्मा का कहना है कि राज्य के हर स्कूल में अब रोजाना योग सिखाया जाएगा।

दिनेश शर्मा के मुताबिक अब प्रदेश के तमाम स्कूलों में योगा पाठ्यक्रम में अनिवार्य विषय माना जाएगा। दिनेश शर्मा ने बताया कि राज्य के स्कूलों में अब अंग्रेजी पहली क्लास से ही पाठ्यक्रम का हिस्सा बनेगी। बता दें कि यूपी के सभी स्कूलों में वर्तमान समय में छठीं क्लास से अंग्रेजी की पढ़ाई शुरू होती है।

Video: