Media

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर है योग

योग एंड वेलनेस कोविड-19 के संदर्भ में, विषय पर वेबिनार

यूजीसी मानव संसाधन विकास केंद्र रांची विश्वविद्यालय के की ओर से सोमवार को- योग एंड वेलनेस कोविड-19 के संदर्भ में, विषय पर वेबिनार का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय मौजूद थे। अध्यक्षता मानव संसाधन विकास केंद्र के निदेशक डॉ ज्योति कुमार ने की।कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडेय ने कहा कि कोविड-19 के काल में योग के अभ्यासों और प्राकृतिक परंपराओं के अनुपालन से शरीर में प्रतिरोधक क्षमता का व्यापक विकास हुआ है, जिससे लोग कोरोना वायरस से लड़ने में अपने आप को सक्षम पा रहे हैं। 21वीं सदी में योग विज्ञान एक नए स्वरूप में विश्व को भारत के विस्तृत ज्ञान दर्शन का अनुभव करा रह

योग के पहले और बाद में क्या खाना है

योग के पहले और बाद में क्या खाना है

 योग अभ्यास देश की जितनी पुरानी पद्धति है,उतनी ही ज्यादा भरोसेमंद और असरकारक भी है।  इसको करने से न केवल शारीरिक बल्कि मेंटली भी लोग फिट होते हैं। लेकिन इसको करने से पहले खुद को तैयार करना बेहद जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। इसलिए आज हम आपको योग करने के पहले और बाद में क्या खाना चाहिए, ये बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं योग के पहले और बाद में क्या खाएं।

योग में करें डिप्लोमा आवेदन सात से शुरू

योग में करें  डिप्लोमा आवेदन सात से शुरू

देशभर में फैले कोरोना महामारी एवं मेंटल हेल्थ (मानसिक स्वास्थ्य) को ध्यान में रखते हुए दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) इस अकादमिक सत्र से योग में एक नया पाठ्यक्रम शुरू करने जा रहा है। विवि के स्कूल ऑफ एजुकेशन के तत्वाधान में एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) डिप्लोमा इन योग पाठ्यक्रम को शुरू किया जाएगा। सत्र 2020 - 2021 के लिए 30 सीटों पर दाखिला लिया जाएगा। कुलपति प्रो.

विवेकानंद योग विश्वविद्यालय अमेरिका ने शुरू कीं ऑनलाइन कक्षाएं

विवेकानंद योग विश्वविद्यालयलॉस एंजिलिस अमेरिका

विवेकानंद योग विश्वविद्यालयलॉस एंजिलिस अमेरिका  ने अपनी ऑनलाइन कक्षाएं शुरू कर दी हैं। भारत से बाहर यह पहला योग विश्वविद्यालय है।

इसी साल जून में छठे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन और विदेश मामलों पर स्थाई समिति के अध्यक्ष पी.पी. चौधरी ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की।

भारत में प्रसिद्ध योग गुरु और स्वामी विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान के कुलाधिपति (चांसलर) एच.आर. नागेन्द्र विवेकानंद योग विश्वविद्यालय के पहले चेयरमैन और श्रीनाथ इसके पहले अध्यक्ष हैं।

योग को ऑनलाइन पाठ्यक्रम में शामिल करें शिक्षण संस्थान

योग को ऑनलाइन पाठ्यक्रम में शामिल करें शिक्षण संस्थान

5000 साल पुरानी योग परंपरा मात्र शारीरिक अभ्यास ही नहीं है, बल्कि यह एक विज्ञान है जो संतुलन, मुद्रा, सौष्ठव, समभाव, शांति तथा समन्वय पर बल देता है। योग के तमाम अंग, जैसे मुद्रा, श्वसन क्रिया का अभ्यास व ध्यान सम्मिलित रूप से मन और शरीर में अनेक प्रकार के सकारात्मक परिवर्तन लाते हैं।

योग नगरी रेलवे स्टेशन एडवेंचर थीम बेस स्टेशन के रूप में विकसित होगा

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग और रेलवे के अधिकारियों के साथ योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का दौरा किया।

उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग और रेलवे के अधिकारियों के साथ योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का दौरा किया। उन्होंने ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के पहले स्टेशन योग नगरी ऋषिकेश को एडवेंचर थीम बेस स्टेशन के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज मंगलवार को दोबारा योग नगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के निरीक्षण को यहां पहुंचे। उनके साथ रेलवे मुरादाबाद मंडल के अपर रेल प्रबंधक एनएन सिंह और सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर शामिल थे। 

अमेरिका में पहले योग विश्वविद्यालय का उद्घाटन योग गुरु डॉ.एचआर नागेन्द्र प्रथम अध्यक्ष होंगे

SVYASA Yoga University के कुलाधिपति एवं प्रख्यात योग गुरु डॉ. एचआर नागेन्द्र

भारत के बाहर पहले योग विश्वविद्यालय की स्थापना छठा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए की गई है। यहां योग के वैज्ञानिक सिद्धांतों और आधुनिक शोध पर काम किया जाएगा। विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन और विदेश मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में न्यूयॉर्क में आयोजित एक ऑनलाइन कार्यक्रम में ‘विवेकानंद योग विश्वविद्यालय’ का उद्घाटन किया। 

नौकरी में अब योगावकाश

योग ब्रेक

सरकारी और प्राइवेट ऑफिस में आपको पांच मिनट का स्पेशल योग ब्रेक मिलने वाला है। इस योग ब्रेक का मकसद मानसिक रूप से तरोताजा रखना है ताकि कर्मचारी ज्यादा जोश के साथ काम कर सकें। इसे योग ब्रेक का नाम दिया गया है। आयुष मंत्रालय ने सोमवार को वाई-ब्रेक का परीक्षण शुरू किया। मंत्रालय ने प्रतिष्ठित योग विशेषज्ञों के सुझाव और मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के साथ मिलकर यह कार्यक्रम विकसित किया है। अब ऑफिस की दिनचर्या में व्यायाम के लिए पांच मिनट का योगावकाश या योग ब्रेक शामिल किया जा सकता है।आयुष मंत्रालय ने पहले सरकारी संस्थानों और अन्य कॉर्पोरेट निकायों को अपने कर्मचारियों के लिए 30 मिनट का अनि

अंतरराष्ट्रीय विश्व योग दिवस की तैयारियां तेज

पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2019

योग भारती योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान संस्थान द्वारा योग दिवस मनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं इसी क्रम में संस्थान ने एक बैठक का आयोजन किया गया इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया की 16 जून 2019 से 20 जून 2019 तक निशुल्क योग योग शिविर शहर के विभिन्न स्थानों पर जाएंगे तथा 21 जून को  प्रातः 5:00 बजे से 6:30 बजे तक पांचवे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जाएगा स्थान राजकीय सेंट्रल पार्क डीडी पुरम रहेगा बैठक में योग दिवस को मनाए जाने के संबंध में सभी आवश्यक पहलुओं पर विचार किया गया एवं क्रिया के तरीकों पर भी चर्चा की गई संस्था में योग भारती के अध्यक्ष एवं संस्थान के योग प्रशिक्षक

पंचम विश्व योग दिवस इको फ्रेंडली मनाएगी मोदी सरकार

 पंचम विश्व योग दिवस इको फ्रेंडली मनाएगी मोदी सरकार

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने योग में हरित क्रांति लाने का फैसला लिया है। अबकी बार मोदी सरकार ईको फ्रेंडली योग दिवस मनाने जा रही है। अमर उजाला को मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रबड़ और प्लास्टिक मुक्त योग देखने को मिलेगा। योगासन में इस्तेमाल मैट रबड़ के स्थान पर सूती कपड़े की बनाई जाएगी। वहीं प्लास्टिक से निर्मित पदार्थों को भी योग से हटाया जाएगा। यही नहीं, योग करने वालों की वेशभूषा भी अब भारत की पहचान खादी से निर्मित होगी। लकड़ी से निर्मित योग ब्लॉक, योग मैट कवर, टोपी इत्यादि भी ईको फ्रेंडली होंगे। तमाम कागजी कार्यवाही पूरी

Pages